Nainital News: श्यामखेत में दस दिन से पेयजल संकट, टैंकरों से हो रही आपूर्ति
नैनीताल, अक्टूबर 17 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। श्यामखेत घटगाड़ क्षेत्र में पेयजल पंप हाउस में पंप खराब होने के कारण पिछले दस दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। इससे क्षेत्र में पानी की उपलब्धता को लेकर परेशानी बनी हुई है। जल संस्थान की ओर से फिलहाल टैंकरों के माध्यम से लोगों तक पानी पहुंचाया जा रहा है।विभाग का कहना है कि खराब पंप को बदलकर नया पंप लगाया जा रहा है। जिसके बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है। जल संस्थान के एई अनिल परिहार ने बताया कि श्यामखेत घटगाड़ पेयजल पंप हाउस का पंप खराब होने के कारण पिछले दस दिनों से पेयजल आपूर्ति में दिक्कत आ रही थी। समस्या को देखते हुए विभाग की ओर से टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि लोगों को पेयजल के लिए अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े। अगले दो दिनों के भीतर नया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.