नैनीताल, अक्टूबर 16 -- Nainital News: नैनीताल। जनहित संस्था के शिष्टमंडल ने नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात कर शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई करने की मांग की। संस्था ने बंद पड़े शौचालयों को भी जनसामान्य के लिए खोलने का आग्रह किया। संस्था ने बीएम साह पार्क के समीप सुलभ शौचालय निर्माण के लिए दोबारा स्थल निरीक्षण करने का सुझाव दिया। इस पर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, मालरोड पर रात में ई-रिक्शा संचालन बंद करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में पालिका अध्यक्ष, ई-रिक्शा यूनियन और संस्था के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर निर्णय लेने पर सहमति बनी। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल में रात साढ़े 10 बजे तक ई-रिक्शा संचालन की मांग शिष्टमंडल में संस्था के...