Nainital News: शेर का डांडा वार्ड में बिजली पोल और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
नैनीताल, अक्टूबर 6 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। वार्ड -2 शेर का डांडा में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नए विद्युत पोल लगाने की मांग को लेकर सभासद अंकित चंद्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजा। उन्होंने क्षेत्र में जनसुरक्षा और जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है।उन्होंने कहा कि शेर का डांडा शहर का ऊपरी और जंगल से लगा क्षेत्र है। वार्ड में कई स्थानों पर विद्युत पोल पहले से स्थापित हैं, लेकिन उन पर तार और लाइटें नहीं लगी हैं। वहीं कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इससे शाम के बाद क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही जंगल से लगे होने के कारण जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। कहा कि इस समस्या को पूर्व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.