नैनीताल, जुलाई 17 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' अभियान के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी में निशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 385 लोगों ने पंजीकरण कराया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने वर्चुअल माध्यम से किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु कांडपाल ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लाभार्थियों को समयबद्ध सेवाएं देने के निर्देश दिए। शिविर में डॉ. चंद्रशेखर भट्ट, डॉ. कविता लोहनी, डॉ. स्नेही कन्याल, डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. कुमोद पंत, डॉ. टी पूजा, डॉ. दीप्ति रावत, डॉ. दीपक पांडे सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में 85 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जां...