नैनीताल, अगस्त 11 -- Nainital News: भीमताल। आयुष विभाग एवं राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल नौकुचियाताल की ओर से मंगलवार को वार्ड -2 क्षेत्र में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें 100 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श लिया। इस दौरान मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जांचें कर उपचार के बारे में बताया। इस दौरान राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...