नैनीताल, अगस्त 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नगर के शेरवानी कंपाउंड स्थित शिरडी साईं मंदिर का 26वां स्थापना दिवस गुरुवार को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान दिनभर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर साईं बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह सात बजे काकड़ आरती से हुआ। इसके बाद सुबह आठ बजे हवन-पूजन और 10 बजे महाभिषेक कराया गया। दोपहर 12 बजे मध्यान्ह आरती के बाद 12:30 बजे सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया। दोपहर एक बजे से भंडारा और साईं प्रसाद वितरण शुरू हुआ। इस अवसर पर भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भजन और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दोपहर दो बजे से साईं भज...