नैनीताल, सितम्बर 22 -- Nainital News: गरमपानी। शिप्रा नदी और डोबा मार्ग को कूड़ा-कचरा डालकर गंदा करने वालों पर अब राजस्व विभाग सख्ती के मूड में है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मंगलवार को पट्टी पटवारी मोहम्मद शकील के नेतृत्व में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने डोबा मार्ग और शिप्रा नदी किनारे निरीक्षण कर लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने की चेतावनी दी। पट्टी पटवारी ने बताया कि डोबा मार्ग और शिप्रा नदी में लगातार गंदगी करने की शिकायतें मिल रही थी। निरीक्षण के दौरान नदी किनारे रहने वाले लोगों को निर्देश दिए गए, कि खुले में कूड़ा न डालें और नदी को गंदा करने से बाज आएं। कहा कि चेतावनी के बावजूद यदि नदी किनारे या मार्ग पर गंदगी मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की सख्ती के बाद नदी और मार्ग को गंदगी से बचाने की जिम्मेदारी...