Nainital News: शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने कुलसचिव को दी शुभकामनाएं
नैनीताल, अगस्त 3 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे से शिष्टाचार भेंट की और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तराखंड के बैनर तले हुई इस भेंट के दौरान विश्वविद्यालय के विकास एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एकजुटता पर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष नंदाबल्लभ पालीवाल, सचिव विपिन चंद्र ने संघ की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ढैला, संयुक्त सचिव लाल सिंह बिष्ट, महिला उपाध्यक्ष रीता लोहनी, कोषाध्यक्ष नासिर अली, आनंद सिंह रावत, जगमोहन मेहरा, दीपक जोशी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.