नैनीताल, अगस्त 18 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। माल रोड पर फड़ लगाकर आजीविका चलाने वाली महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को मंगलवार को ज्ञापन सौंपकर शाम के समय फड़ लगाने की अनुमति देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई वर्षों से मालरोड पर फड़ लगाकर अपने हाथ से बनाए उत्पाद इत्यादि बेचकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में नगर पालिका की ओर से फड़ लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। ऐसे में मानवीय आधार पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक मालरोड पर फड़ लगाने की अनुमति दी जाए। यह भी पढ़ें- Nainital News: लोअर मालरोड के अधूरे काम के खिलाफ व्यापार मंडल अध्यक्ष का धरना जारी उन्होंने कहा कि वे पालिका द्वारा निर्धारित सभी नियमों और शर्तों का पालन ...