Nainital News: शहीद सैनिक विद्यालय में 6-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
नैनीताल, जुलाई 24 -- Nainital News: नैनीताल। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में शुक्रवार को 6-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में आयोजित की जा रही है, जिसमें विद्यालय सहित अन्य स्कूलों के 450 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन नि:शुल्क किया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नशे और मोबाइल की लत से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय प्रबंधक एडवोकेट ज्योति प्रकाश और डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.