Nainital News: शरद पूर्णिमा पर मैथिली ठाकुर ने किए बाबा नींब करौरी के दर्शन
नैनीताल, अक्टूबर 25 -- Nainital News: भवाली। भजन गायिका एवं बिहार के अलीनगर से विधायक मैथिली ठाकुर ने शनिवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने धाम में सिद्धि मां मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओपी बिंद्रा और प्रबंधक प्रदीप साह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं, धार्मिक गतिविधियों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी। ट्रस्ट की ओर से उन्हें बाबा की लीलाओं से संबंधित पुस्तक भेंट की गई। यहां ट्रस्ट के सदस्य कैलाश साह, एमपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, अनिल साह, महेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री लामिछाने ने कैंची धाम में किए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.