नैनीताल, अगस्त 2 -- Nainital News: नैनीताल। ठंडी सड़क स्थित शनि मंदिर के समीप लोनिवि और जल संस्थान की ओर से शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन मंदिर के पुजारी हेम जोशी ने संपन्न कराया। शनि मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजनों के दौरान स्थानीय महिलाओं और बड़ी संख्या में आने वाले पर्यटकों को शौचालय की सुविधा न होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। शौचालय बनने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। यहां लोनिवि के ईई रत्नेश सक्सेना, जल संस्थान के सहायक अभियंता अंशुल ओझा, अरविंद पडियार, आनंद बिष्ट, हरीश राणा, मनमोहन कनवाल, लाल सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट आदि रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: महिला श्रद्धालुओं के लिए बना नया पिंक टायलेट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...