नैनीताल, अक्टूबर 4 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। पर्वतीय सांस्कृतिक समिति की ओर से 13वीं इंटर स्कूल चेस चैंपियनशिप का रविवार को मल्लीताल स्थित गोवर्धन हॉल में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 140 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। हाईकोर्ट के अधिवक्ता डीके जोशी, मनोज बिष्ट 'गुड्डू' समेत अन्य लोगों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज, लांगव्यू पब्लिक स्कूल, सेंट जॉर्ज स्कूल, बिड़ला विद्या मंदिर, सनवाल स्कूल, सैनिक स्कूल नैनीताल, जीडी गोयनका नौकुचियाताल, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल, रामा मोंटेसरी स्कूल, सेंट सेंट्स नैनीताल, सेंट मेरी तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय समेत विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। समिति के अध्यक्ष ईश्वर तिवारी ने बताया कि पहले दिन प्रतियोगिता के ती...