नैनीताल, नवम्बर 7 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए समर्थ पोर्टल खोलने की तिथि जारी कर दी है। विद्यार्थी 17 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार बीकॉम (फाइनेंशियल अकाउंटिंग), बीए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), बीवॉक (हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट), बीवॉक (फूड टेक्नोलॉजी), बीएससी (फैशन डिजाइनिंग), बीए (एनीमेशन एंड डिजाइन), बीएससी (फूड टेक्नोलॉजी), बीएससी (होम साइंस), बीएससी (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी), बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी), एमएससी (होम साइंस-फूड एंड न्यूट्रिशन), एमएड, एमएससी (फूड टे...