Nainital News: वृद्ध मां से मारपीट का आरोप, कोतवाली में शिकायत
नैनीताल, सितम्बर 4 -- Nainital News: नैनीताल। तल्लीताल में पारिवारिक विवाद के बीच वृद्ध महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला के बेटे मो. फहीम ने अपनी पत्नी समेत कई लोगों पर पैतृक घर में जबरन घुसकर उसकी मां से गाली-गलौज, अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। फहीम के अनुसार, तीन सितंबर को उसकी पत्नी कुछ लोगों के साथ काशीपुर से नैनीताल पहुंची और पिछाड़ी बाजार स्थित घर में घुसकर उसकी मां के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को थाना तल्लीताल ले गई। फहीम का आरोप है कि घटना के बाद हृदय रोग से पीड़ित उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा है और यह प्रकरण पहले से न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.