Nainital News: वीकेंड से पहले भवाली में लगा जाम, नैनीताल में उमड़े सैलानी
नैनीताल, जुलाई 10 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। पर्यटन सीजन हो या सामान्य दिन, भवाली नगर में लगने वाला जाम अब आम लोगों की आफत बनता जा रहा है। नगर के मुख्य बाजार में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है। शुक्रवार को भी शहर में भीषण जाम की स्थिति बनी रही। बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। शुक्रवार को भी मुख्य बाजार में लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। भारी बारिश के बीच जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि लगातार लगने वाले जाम का असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। जाम के कारण कई ग्राहक बाजार आने से बचते हैं। वहीं, स्कूली बच्चों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भी रोजाना समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.