Nainital News: वीकेंड पर नैनीताल पहुंचे चार हजार पर्यटक
नैनीताल, नवम्बर 14 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड पर शनिवार को नैनीताल में सुबह से ही सैलानियों का आना-जाना लगा रहा। देर शाम तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में चार हजार पर्यटक पहुंचे। इस दौरान शहर की सड़कों पर बीच-बीच में जाम की स्थिति भी बनी।
झील, माल रोड और होटलों में रही रौनक एक ओर नैनी झील में रंग-बिरंगी नावें तैरती नजर आईं, तो दूसरी ओर माल रोड और फ्लैट्स में पर्यटकों की भारी भीड़ ने शहर की रौनक बढ़ा दी। साफ नीले आसमान और खिली धूप के बीच सुबह से ही झील किनारे पर्यटक पहुंचने लगे। तल्लीताल और मल्लीताल के नौका स्टैंड पर नौकायन के लिए लंबी कतार लगी रही। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने कहा, कि वीकेंड पर पर्यटकों की अच्छी आमद हुई है। शहर के अधिकांश होटल करीब 90 प्रतिशत तक फुल रहे। मौसम साफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.