Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी-दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
नैनीताल, अगस्त 14 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस और रविवार को कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। यातायात व्यवस्था 15 और 16 अगस्त को सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी और दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा-रानीखेत की ओर से हल्द्वानी की तरफ आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़-मुक्तेश्वर होते हुए हल्द्वानी भेजा जाएगा। हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जाने वाले आवश्यक सेवा के भारी वाहनों को निर्धारित रूट से जाने की अनुमति होगी, जबकि अन्य भारी वाहनों को यातायात दबाव के अनुसार मस्जिद तिराहा भवाली से रोका जा सकता है या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.