नैनीताल, अक्टूबर 6 -- Nainital News: गरमपानी। खैरना निवासी 50 वर्षीय युवक ने मंगलवार को अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी गरमपानी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अनिल गगवार ने बताया कि युवक की स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। युवक ने किन परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...