नैनीताल, अक्टूबर 27 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं में करीब 70 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विश्वविद्यालय के परिसरों के साथ ही संबद्ध 60 महाविद्यालयों में परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी। विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी शामिल होंगे। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने को देखते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर परीक्षा संचालन की तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं आयोजित की जा सकें। कुमाऊं विवि के उप परीक्षा नियंत्रक ...