Nainital News: विधायक सरिता आर्या ने किया कृष्णापुर का निरीक्षण
नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। सड़क निर्माण की मांग को लेकर कृष्णापुर के लोगों का धरना प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। स्थानीय निवासी दीपेश भट्ट ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से समय पर निरीक्षण न करने से लोगों में आक्रोश है।सभासद सुरेंद्र कुमार ने विभागीय अधिकारियों से बात की, जिस पर विभाग ने बताया कि जियोलॉजिस्ट के न पहुंच पाने के कारण स्थलीय निरीक्षण नहीं हो सका और अब यह 17 अक्तूबर को होगा। निरीक्षण टलने पर लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या से संपर्क किया। इसके बाद विधायक ने खुद धरना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मार्ग का जायजा लिया। कहा कि 150 मीटर सड़क में केवल रेलिंग और रैंप बनाने की जरूरत है। विधायक ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.