नैनीताल, नवम्बर 5 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। उन्होंने 38 कार्यों के लिए 56 नोडल अधिकारी और 108 सहायक नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। मतदान कार्मिक प्रबंधन के लिए सीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक, मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर नैनीताल को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रशिक्षण प्रबंधन की जिम्मेदारी परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास को नोडल अधिकारी के रूप में दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) और डायट भीमताल के प्रधानाचार्य को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। आदर्श आचार संहिता के लिए ...