नैनीताल, अक्टूबर 21 -- Nainital News: नैनीताल क्लब में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चे की बैठक हुई| जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ| सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने की बात कही| बैठक में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गोपाल रावत, सभासद भगवत रावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा के हेमंत बेदी, रोहित भाटिया, गगन सिंह, मोहन पाल आदि मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...