Nainital News: विद्यालय में सांप घुसने से मचा हड़कंप
नैनीताल, जुलाई 30 -- Nainital News: गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पांगकटारा में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय का दरवाजा खोलते ही सांप दिखाई दिया। बच्चों और स्टाफ में भय का माहौल बन गया। अध्यापक चंद्र किरण सती ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम से निर्मल आर्य मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इस दौरान पूर्व प्रधान त्रिलोक शाही, गोविंद सिंह भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: परिषदीय विद्यालयों में उग आयी है जंगली घास, सर्पदंश का खतरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.