Nainital News: विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरित किए छाते
नैनीताल, अगस्त 25 -- Nainital News: नैनीताल। हिल ट्रैक सोसायटी फॉर एजुकेशन, एनवायरनमेंट एंड एनर्जी की ओर से मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को छाते वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं शिक्षाविद, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एमएल साह बालिका इंटर कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्य रेखा त्रिवेदी ने सभी छात्र-छात्राओं को छाते प्रदान किए। इस अवसर पर समाजसेवी रेखा त्रिवेदी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रतिदिन विद्यालय आने और नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को नाश्ता भी वितरित किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रोशन आरा ने उनका आभार जताया। इस दौरान अध्यापिका ज्योति महाराज, समिति की संस्थापक सदस्य अद्विका, चंपा देवी, आलोक जोशी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.