नैनीताल, अक्टूबर 13 -- Nainital News: भवाली, संवाददााता। विकासखंड भीमताल के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंगलवार को बीआरसी सभागार में शैक्षिक एवं प्रशासनिक समीक्षा बैठक हुई। खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ग्रोवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और गृह परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।बैठक में विकासखंड के 35 हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों, 36 जूनियर विद्यालयों तथा 126 प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा, कि प्रत्येक इंटर कॉल...