नैनीताल, नवम्बर 20 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय की कमेटी फॉर प्रमोशन ऑफ फाइनेंशियल लिटरेसी के सहयोग से ऑनलाइन वित्तीय जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को आर्थिक प्रबंधन, नियमित बचत, निवेश के विकल्पों और वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए किताबी ज्ञान के साथ वित्तीय प्रबंधन की समझ होना भी जरूरी है। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की कमेटी के अध्यक्ष प्रो. आरपी तुलसियान और निदेशक प्रो. अमित कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को नियमित बचत करने और सोच-समझकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ...