Nainital News: विज्ञान-गणित विषय को रोचक तरीके से पढ़ाना सीखेंगे प्रतिभागी
नैनीताल, अगस्त 6 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में आईआरआईएसई की ओर से तीन दिवसीय जिलास्तरीय विज्ञान एवं गणित कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ गुरुवार को डाइट के प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्या ने किया। जिसमें मास्टर ट्रेनर संतोष जोशी, गीता नेगी, राजेंद्र राठौर की ओर से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्राचार्य आर्य ने कहा, नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रयोग आधारित एवं गतिविधि आधारित शिक्षण समय की आवश्यकता है। कहा कि इस कार्यशाला से प्राप्त अनुभव और नवाचार शिक्षकों को अपने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देने में मदद करेंगे। कार्यशाला का उद्देश्य विज्ञान एवं गणित विषयों के शिक्षण को अधिक प्रभावी, रोचक और प्रयोगात्मक बनाना है। यह भी पढ़ें- 'विज्ञान व गणित को रोचक और जीवनोपयोगी बनाएं'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.