नैनीताल, सितम्बर 22 -- Nainital News: नैनीताल। नंदा देवी महोत्सव में वन वर्धनिक पर्वतीय, नैनीताल की अनुसंधान शाखा की ओर से लगाया गया विभागीय स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल के माध्यम से आमजन को वन अनुसंधान, पौध उत्पादन, नर्सरी तकनीक और जैव विविधता संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद व अनुसंधान सहायक योगेश त्रिपाठी ने बताया कि स्टॉल के माध्यम से अनुसंधान शाखा की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...