Nainital News: वन्य जीव संरक्षण को लेकर छात्रों और ग्रामीणों को किया जागरूक
नैनीताल, अक्टूबर 2 -- Nainital News: भवाली। वन्य प्राणी सप्ताह पर ग्राम पंचायत जंगलियागांव स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को भवाली वन प्रभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन बीट अधिकारी बबीता ने छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों एवं शिक्षकों को वन्य जीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी दी। मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए ग्रामीणों से सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की। साथ ही वन्य जीवों के संरक्षण में आमजन की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने व झाड़ियों की नियमित सफाई करने की अपील की। यहां वन विभाग के कर्मचारी शेखर पलड़िया, जीवन सिंह रजवार, हेमेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य बालम सिंह रैक्वाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: वन्यजीवों की सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.