नैनीताल, अक्टूबर 7 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। वन्य प्राणी सप्ताह के तहत जीबी पंत इंटर कॉलेज में बुधवार को वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन विभाग भवाली की टीम ने छात्र-छात्राओं को क्षेत्र में पाए जाने वाले वन्यजीवों, उनके संरक्षण, कानूनी प्रावधानों और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपायों की जानकारी दी।वन दरोगा भास्कर नैनवाल, वन बीट अधिकारी शेखर पलड़िया, ज्योति, लोकेश कुमार समेत वन कर्मियों ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वन्यजीव और वन पारिस्थितिकी तंत्र प्राकृतिक संतुलन के महत्वपूर्ण घटक हैं। इनके संरक्षण में समाज के साथ युवा पीढ़ी की भूमिका भी अहम है। यह भी पढ़ें- 'वन्यजीव बचेंगे तो संतुलित रहेगी प्रकृति' वन...