नैनीताल, अगस्त 21 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की कोर्ट ने गुंडा नियंत्रण कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए वनभूलपुरा और काठगोदाम के पांच अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर किए जाने के आदेश पारित किए गए हैं। डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि आसिफ पुत्र सिराजुद्दीन रहमान निवासी मेडिकल गली वनभूलपुरा, इरफान उर्फ शक्ति पुत्र मेहंदी हसन निवासी गफूर बस्ती, अरशद अली पुत्र स्व. असगर अली निवासी शनिबाजार गेट, शाहनवाज पुत्र अशरफ निवासी इंदिरा नगर वनभूलपुरा और राहुल बिष्ट उर्फ राहुल थापा पुत्र वीर बहादुर निवासी गोकुल नगर थाना काठगोदाम के कई मामले दर्ज हैं। इन सभी को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश पारित किए गए हैं।इ...