Nainital News: लोअर माल रोड में धरने पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष
नैनीताल, अगस्त 16 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल की लोअर माल रोड के स्थायी ट्रीटमेंट के कार्य में हो रही लेटलतीफी से नाराज नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। रविवार को उनके धरने को नगर पालिका के कई सभासदों ने भी अपना समर्थन दिया।परियोजना में देरी बीते साल सितंबर में लोअर माल रोड के एक हिस्से पर दरार उभर आई थी। जिसके बाद लोनिवि ने इस सड़क के प्रभावित हिस्से पर यातायात बंद कराकर स्थायी ट्रीटमेंट का काम शुरू किया। समय पर कार्य पूरा करने के बजाय बार-बार तिथि आगे बढ़ाई जाती रही। जिसके चलते नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष टंडन ने मौके पर पहुंचकर लोनिवि से नाराजगी जताई थी। लोनिवि ने उन्हें ट्रीटमेंट का कार्य 15 अगस्त तक पूरा कर लेने का आश्वासन दिया था। साथ ही टंडन ने इस तिथि तक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.