Nainital News: लोअर माल रोड पर स्लैब निर्माण कार्य शुरू, जल्द दौड़ेंगे वाहन
नैनीताल, अक्टूबर 4 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। क्षतिग्रस्त हुई नैनीताल की लोअर मॉल रोड के सुधारीकरण का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को स्थायी रूप से सुरक्षित बनाने के लिए आधुनिक तकनीक से ट्रीटमेंट किया जा रहा है। 51 माइक्रो पाइलिंग का कार्य पूरा होने के बाद अब स्लैब निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग का दावा है कि एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। लोनिवि के अनुसार, 3 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से सड़क ट्रीटमेंट का कार्य कराया जा रहा है। कुल 40 मीटर हिस्से में कंक्रीट स्लैब डाला जाना है, जिसमें से लगभग 20 मीटर का कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य भी युद्धस्तर पर जारी है। सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि मंगलवार तक 20 मीटर के पहले स्लैब का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.