Nainital News: लोअर माल रोड के धीमे निर्माण से कारोबारी नाराज, होटल एसोसिएशन ने दिया समर्थन
नैनीताल, अगस्त 17 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। लोअर माल रोड के धीमे निर्माण को लेकर मां नैना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन सोमवार को तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। इस बीच नैनीताल होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट और सचिव वेद पी. शाह ने सोमवार को डीएम ललित मोहन रयाल को पत्र भेजकर कहा कि लोअर माल रोड का एक हिस्सा करीब आठ वर्षों से क्षतिग्रस्त है। पिछले एक साल से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन इसकी गति बेहद धीमी है और काम पूरा होने की समय-सीमा भी तय नहीं है। एसोसिएशन ने अपर माल रोड पर आई दरारों को भी गंभीर मामला बताया। पत्र में कहा गया कि लोअर माल रोड पर निर्माण के दौरान अपर और लोअर माल रोड पर कई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.