नैनीताल, सितम्बर 26 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से हमारी संस्कृति हमारी पहचान एवं हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर कार्यक्रम का आयोजन आज रविवार को दोपहर 12 बजे गोवर्धन हॉल में किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने शनिवार बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। समारोह में नगर के 12 बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मंजू बिष्ट, हेमा, रानी, आभा, जीवंती, गीता विनीता, मधुमिता, दीपा, रमा भट्ट, रमा लोहनी, प्रेमा, दीपिका, निवेदिता, कंचन जोशी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...