Nainital News: लेकव्यू प्वॉइंट के पास सड़क धंसने से उत्पन्न हुआ खतरा
नैनीताल, अगस्त 8 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। तेज बारिश के कारण नैनीताल में ऑल सेंट्स स्कूल के पास लेकव्यू प्वॉइंट के समीप सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। सड़क धंसने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोनिवि के सहायक अभियंता तुला राम टम्टा ने बताया कि तेज बारिश के कारण सड़क धंसने की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि नैनीताल की पूरी भूमि भूस्खलन संभावित क्षेत्र में आती है। यहां कई सड़कों में पहले से दरारें मौजूद हैं। बारिश के दौरान इन दरारों में पानी भर जाने से नीचे की मिट्टी बैठ जाती है, जिसके चलते सड़क धंस जाती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश के कारण मरम्मत संभव नहीं है। मौसम साफ होने और बारिश रुकने के बाद लेकव्यू पॉइंट के समीप धंसी सड़क का उपचार कर उसे दुरुस्त किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.