Nainital News: लंपी से बचाव को पशुपालकों को किया जागरूक
नैनीताल, अगस्त 31 -- Nainital News: भीमताल, संवाददाता। रामगढ़ विकासखंड के मल्ली सिनौली गांव में सोमवार को पशुपालन विभाग की ओर से लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें पशु चिकित्सकों ने ग्रामीणों और पशुपालकों को बीमारी के लक्षण, संक्रमण के कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी।पशु चिकित्सकों ने बताया कि लंपी स्किन डिजीज गोवंशीय पशुओं में होने वाला संक्रामक रोग है। यह मुख्य रूप से मच्छर, मक्खी और अन्य कीटों के काटने से फैलता है। बीमारी की स्थिति में पशु के शरीर पर गांठें पड़ना, तेज बुखार, आंख और नाक से पानी आना, दूध उत्पादन में कमी और सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। यह भी पढ़ें- लंपी वायरस को लेकर पशुपालकों की चिंता बढ़ी शिविर में पशुपालकों को सलाह दी गई कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर संक्रमित पशु को तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.