नैनीताल, अक्टूबर 30 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने शुक्रवार को भवाली रोडवेज डिपो की कार्यशाला में बसें खड़ी कर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारी कार्यशाला परिसर में टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। हड़ताल के चलते डिपो की 24 बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। इससे यात्रियों को नैनीताल, हल्द्वानी समेत अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए टैक्सियों और केमू बसों का इंतजार करना पड़ा। भवाली चौराहे पर नैनीताल और हल्द्वानी जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। खासकर स्कूल और दफ्तर जाने वाले लोगों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ा। यूनियन के प्रदेश उप महामंत्री एलडी पालीवाल ने बताया कि गुरुवार को निगम प्रबंधन के साथ हुई वार्ता विफल रहने के...