नैनीताल, अगस्त 9 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। रोटरी क्लब की ओर से रविवार को चेरिटी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न इंटरेक्ट क्लब सदस्यों के साथ विभिन्न आयु वर्ग के करीब 150 धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत सुबह आठ बजे नयना देवी मंदिर प्रांगण से हुई। जिसे क्लब अध्यक्ष शिवांगी शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ ठंडी सड़क से फांसी गधेरे होते हुए नयना देवी मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें सेंट मैरी कॉन्वेंट, ऑल सेंट्स कॉलेज, बालिका विद्या मंदिर, बाल विद्या मंदिर, सेंट जोसेफ कॉलेज, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को शैलेंद्र, विनोद दुआ ने रिफ्रेशमेंट दिया। यहां बीडी पांडे अस्पताल की डॉ. मृदुला, एंबुलेंस स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग कर्मी, क्लब सचिव विनोद दुआ, अनीत, योगेश शाह, अरु...