Nainital News: रामलीला में कुंभकरण, मेघनाथ और अहिरावण वध का सजीव मंचन
नैनीताल, अक्टूबर 19 -- Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। श्रीराम सेवक सभा की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में सोमवार को रावण-कुंभकरण संवाद, कुंभकरण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध और राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को रामायण के विभिन्न प्रसंगों से रूबरू कराया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे। मेघनाथ वध और सुलोचना सती के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वहीं, अहिरावण वध और राम-रावण युद्ध के मंचन ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों के अभिनय और संवादों से रामलीला स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रीराम सेवक सभा के साथ ही सुखाताल, शेर का डांडा और तल्लीताल में भी रामलीला का मंचन किया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: रामलीला में मेघनाथ और अहिरावण वध का रोमांचक मंचन श्रीराम सेवक सभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.