Nainital News: रामलीला देख लौट रहे दो किशोरों पर गुलदार का हमला
नैनीताल, अक्टूबर 21 -- Nainital News: गरमपानी। बेतालघाट क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बना हुआ है। मंगलवार देर रात रामलीला देखकर बाइक से घर लौट रहे दो किशोरों पर गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार की सक्रियता पर अंकुश लगाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 11 बजे राहुल कुमार और अनुज कुमार, निवासी चापड़, बेतालघाट, रामलीला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेतालघाट से चापड़ की ओर जाते समय गुलदार ने दोनों किशोरों के पैरों पर पंजा मारकर उन्हें घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.