नैनीताल, अक्टूबर 10 -- Nainital News: रामनगर। गंगोत्री बिहार निवासी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक नशे का आदि बताया जा रहा है। शनिवार को कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे सूचना मिलेगी गंगोत्री बिहार कानिया में एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया है। मौके पर जाकर देखा तो मृतक पवन कुमार शर्मा पुत्र गिरीश कुमार शर्मा निवासी गंगोत्री विहार गली नंबर 3 कानिया उम्र 42वर्ष का शव बेड पर पड़ा था। मृतक पवन कुमार के गले पर हैंगिंग का निशान था।परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक पवन कुमार शर्मा ने रस्सी से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। मृतक नशे का आदि था। कोई काम नहीं करता था। मृतक के शव को कब्जे पुलिस लेकर अग्रिम पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...