नैनीताल, अक्टूबर 31 -- Nainital News: रामनगर। वन विभाग की जमीन पर ग्राम पुछड़ी में अतिक्रम कर बनाए 82 भवनों पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। प्रशासन, पुलिस व वन विभाग की काईवाई से लोगों में हड़कंप मचा है। शहर से पुछड़ी जाने वाले सारे रास्ते बंद किए गए है। 12 से अधिक बुलडोजर को अतिक्रमण तोड़ने में लगाया गया है और पुछड़ी में एक हजार से अधिक पुलिस व वन विभाग की टीमें तैनात है। तराई पश्चिम वन प्रभाग के पुछड़ी क्षेत्र में कई बीघा जंगलात की भूमि पर अतिक्रमण गया गया था। चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमणकारियों की संख्या पुछड़ी में लगातार बढ़ती रही। यह भी पढ़ें- Ramnagar News: पुछड़ी में आज सुबह पांच बजे से गरजेगा बुलडोजर वनाधिकारियों के अनुसार इससे पहले सात दिसंबतर 2025 को पुछड़ी गांव से अतिक्रमण हटाया गया था। तब 20 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण मुफ्त कराय...