नैनीताल, जुलाई 11 -- Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को छह माह के लिए जिले की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं। तीन अन्य लोगों के विरुद्ध चल रही गुंडा एक्ट की कार्रवाई समाप्त कर दी है।डीएम की ओर से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार, रोहित पांडे पुत्र मदन पांडे, निवासी बैड़ाझाल थाना रामनगर के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट व भारतीय दंड संहिता के तहत कुल नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि वह कुछ मामलों में दोषमुक्त हो चुका है, जबकि कुछ मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं। यह भी पढ़ें- Nainital News: चार लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त, चार अन्य को मिली राहत प्राप्त सूचना अनुसार, चुनाव के दौरान दो अलग-अलग अवसरों पर अपराध कारित करने व ...