Nainital News: रामगढ़ रोड में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
नैनीताल, अक्टूबर 24 -- Nainital News: भवाली। रामगढ़ रोड पर तेज रफ्तार वाहनों से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। इसको देखते हुए गो रक्षक जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार ने जिलाधिकारी नैनीताल को पत्र भेजकर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है। कहा कि सड़क पर स्कूल, मंदिर और बाजार होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और श्रद्धालु आवागमन करते हैं। ऐसे में तेज गति से चलने वाले वाहन लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। प्रेम कुमार ने पत्र में कहा कि रामगढ़ रोड पर पिछले कुछ महीनों में कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से आमजन के साथ पशुओं के भी दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। इससे स्थानीय लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने जिलाधिकारी से जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.