Nainital News: रामगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ बीज बम अभियान सप्ताह शुरू
नैनीताल, जुलाई 9 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लॉक स्थित भियालगांव में गुरुवार को प्रकृति प्रेमी जगदीश चंद्र (जीतू) के नेतृत्व में बीज बम अभियान सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।वन दरोगा संजय कुमार टम्टा अपनी टीम के साथ अभियान में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि वर्ष 2019 से प्रत्येक वर्ष 9 जुलाई से 15 जुलाई तक बीज बम अभियान सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ देहरादून में वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। अभियान के तहत मिट्टी और कंपोस्ट खाद को पानी से गीला कर छोटे-छोटे गोले तैयार किए जाते हैं, जिनमें मौसमी पौधों के बीज डाले जाते हैं। यह भी पढ़ें- वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.