नैनीताल, अगस्त 18 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। रामगढ़ के नथुवाखान स्थित हरिनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मारुति कार बेकाबू होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार स्कूली छात्रा और उसके ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी रामगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हरिनगर के तोक गैराड़ी नथुवाखान निवासी राजेंद्र प्रसाद (45) पुत्र जगतराम मंगलवार सुबह कार से नथुवाखान की ओर जा रहे थे। उनकी 17 वर्षीय भतीजी कोमल आर्या पुत्री दिनेश चंद्र भी अपने ताऊ के साथ स्कूल जाने के लिए कार में बैठी थी। घर से कुछ दूर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। यह भी पढ़ें- रामगढ़ में अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरी, दो घायल हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनो...