Nainital News: रामगढ़ में आरएएस तकनीकी से मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा
नैनीताल, अक्टूबर 14 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। रामगढ़ क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। बुधवार को प्रगतिशील मत्स्य पालक पृथ्वी सिंह के प्रक्षेत्र में हाइब्रिड रिसर्कुलेटिंग एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस) का उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक तकनीक से पहाड़ी क्षेत्रों में कम पानी का उपयोग कर मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी।रिफॉर्म उत्सव-2026 अभियान के अंतर्गत आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी प्रतिनिधि के रूप में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत और सहायक निदेशक मत्स्य रजनी देवरिया मौजूद रहीं। यह तकनीक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान की ओर से विकसित व नाबार्ड के वित्त पोषण से स्थापित की गई है। संस्थान के निदेशक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.