नैनीताल, नवम्बर 4 -- Nainital News: भवाली, संवाददाता। मल्ला रामगढ़ में बुधवार को सरकारी जमीनों को कथित तौर पर निजी हाथों में सौंपे जाने के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। लोनिवि निरीक्षण भवन और उद्यान विभाग की 300 नाली भूमि को लेकर दोनों दलों के बीच जमकर नारेबाजी हुई। यह भी पढ़ें- Haldwani News: पटवाडांगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, हल्द्वानी में भाजपा का पलटवारभूमि को लेकर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने कथित भूमि सौदों के विरोध में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोनिवि गेस्ट हाउस के पास 'भूमि बचाओ धामी हटाओ' एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडे और कुंदन चिलवाल के नेतृत्व में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पैदल यात्रा वहां पहुंची। ध...